Home Brand Post

AHS Properties: 26 साल की उम्र में, अब्बास सजवानी दुबई के भविष्य में अरबों का निवेश कर रहे हैं

AHS Properties: 26 साल की उम्र में, अब्बास सजवानी दुबई के भविष्य में अरबों का निवेश कर रहे हैं

Business Wire India

एक ओर जहाँ ग्लोबल रीयल एस्टेट क्षेत्र के निवेशक अपनी रणनीतियाँ दुबारा तय कर रहे हैं, वहीं अब्बास सजवानी तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं

 

AHS Properties के 26 वर्षीय फ़ाउंडर और CEO – जिन्हें उनकी $1.9 बिलियन की कुल संपत्ति के साथ Forbes ने हाल ही में अरब मूल के सबसे युवा अरबपति और रीयलएस्टेट के क्षेत्र में दुनिया के सबसे युवा अरबपति के रूप में मान्यता दी हैदुबई में सबसे तेज़ी से आगे बढ़ रहे डेवलपमेंट प्लैटफ़ॉर्म्स में से एक का निर्माण कर रहे हैं

 

2021 में लॉन्च होने के बाद से, AHS Properties ने अपने अल्ट्रालक्ज़री विला रीडेवलपमेंट्स से आगे बढ़ते हुए खुद को मल्टीबिलियन डॉलर के पोर्टफ़ोलियो में विकसित कर लिया है, जिसमें दुबई के रणनीतिक दृष्टि से सबसे अहम इलाकों में वॉटरफ़्रंट रेज़िडेंशियल प्रोजेक्ट्स, आला दर्जे के कमर्शियल स्पेसेज़ और बड़े पैमाने के मिक्स्डयूज़ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स शामिल हैं

 

शेख ज़ाएद मार्ग पर मौजूद इसकी प्रमुख व्यावसायिक इमारत, AHS टॉवर, निर्माण के दौरान ही पूरी तरह से बिक गई, जबकि उम्मीद जताई जा रही है कि साल के अंत तक कंपनी के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का कुल मूल्य AED 50 बिलियन तक पहुँच जाएगा

 

यह विकास एक ऐसी रणनीति पर आधारित है, जो बाज़ार में आम तौर पर अपनाए जाने वाले सावधान रवैये के उलट काम करती है

 

सजवानी ने कहा, "इस बाज़ार में असल जोखिम उतारचढ़ाव नहीं, बल्कि इंतज़ार है," "जब तक हमें पूरी तरह भरोसा होता है, तब तक मौके की कीमत पहले से ही तय हो चुकी होती है"

 

ऐसे समय में, जब भूराजनीतिक और व्यापक आर्थिक अनिश्चितता के बीच वैश्विक निवेश के कुछ हिस्से हाशिए पर चले गए हैं, वहीं AHS Properties ने निवेश और विस्तार करना जारी रखा है, रणनीतिक सोच के साथ ज़मीनों का अधिग्रहण आगे बढ़ाया है और लंबे समय में बनी रहने वाली माँग को ध्यान में रखकर नए डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए हैं

 

सजवानी का फ़लसफ़ा एक सशक्त ढाँचे पर टिका हुआ है, बाज़ार के अस्थायी चक्रों पर नहीं

 

उनका मानना है कि दुबई एक स्थायी बदलाव के दौर से गुज़र रहा है. यह अब केवल ऐसा लक्ज़री डेस्टिनेशन नहीं रहेगा, जहाँ लोग शौक या खर्च करने के इरादे से आते हैं, बल्कि ग्लोबल निवेश का एक प्रमुख केंद्र बन जाएगा. इसकी वजह बेहद अमीर लोगों, फ़ाउंडर्स और फ़ैमिली ऑफ़िस की लगातार बढ़ती आमद और निवेश है

 

उन्होंने कहा, "यह कुछ समय तक बनी रहने वाली माँग से जुड़ा मामला नहीं है," "यह इस बारे में है कि पूँजी अपना ठिकाना कहाँ चुन रही है"

 

यह नज़रिया फ़ाइनेंशियल मार्केट्स में उनके शुरुआती अनुभव से प्रेरित है. 14 साल की उम्र में इक्विटी की ट्रेडिंग शुरू करने वाले सजवानी ने कैपिटल एलोकेशन के लिए एक अनुशासित, लॉन्गटर्म स्ट्रैटेजी तैयार की, जिसे अब रीयलएस्टेट के पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लागू किया जा रहा है

 

जैसेजैसे दुनिया भर के निवेशक भौगोलिक एक्सपोज़र का फिर से आकलन कर रहे हैं, वैसेवैसे AHS Properties एक दृढ़निश्चयी ऑपरेटर के रूप में उभर रहा है, जो बाज़ार की भावना के आधार पर नहीं, बल्कि उससे आगे जाकर निर्माण कर रहा है

 

मीडिया से जुड़ी और जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: https://ahsproperties.com/abbas-sajwani/

 

AHS Properties के बारे में जानने के लिए, कृपया यहाँ जाएँ: https://ahsproperties.com/

 

सूत्र: AETOSWire

 

तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्धhttps://www.businesswire.com/news/home/20260519804834/en

 

संपर्क:

टैमी एटली, कम्युनिकेशंस डायरेक्टर: [email protected]

सुराहम्मादिन, PR मैनेजर: [email protected]

लिलास अलारबेड, कम्युनिकेशंस मैनेजर: [email protected]

Disclaimer: The above press release comes to you under an arrangement with Business Wire India. Publication takes no editorial responsibility for the same.

Business Wire India

Business Wire India, established in 2002, India's premier media distribution company ensures guaranteed media coverage through its network of 30+ cities and top news agencies.